पारा। जैन सोशल ग्रुप मधुकर संगिनी ग्रुप पारा का 2023-25 का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ 18/12/23 को अपना होटल झाबुआ में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं शपथ प्रदाता JSGIF संगिनी चेयर पर्सन शिल्पा गंगवाल थी। जिन्होंने संगिनी नाम का महत्व बताते हुए नारी शक्ति एवं संगिनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष अतिथि के रूप वॉइस प्रेसिडेंट, अहिल्या रीजन इंदौर जय भंडारी, आमंत्रित अतिथि झोन कोर्डिनेटर अहिल्या रीजन इंदौर मनोज मीनल बाबेल, संगिनी कोर्डिनेटर सकलेचा एवं संगिनी सेतु झाबुआ के सेक्रेटरी मीनाजी गादिया उपस्थित रहे। नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। शपथ का संचालन रितु भण्डारी के द्वारा किया गया, संगिनी के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किया गया। नए पदाधिकारी अध्यक्ष- अश्मी छाजेड़ उपाध्यक्ष वर्षा छाजेड़ सचिव -रितु भंडारी सह सचिव -सुरभि भंडारी, कोषाध्यक्ष- माला छाजेड़ को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य साधना पगारिया, रानी भंडारी, मुक्ति भंडारी, गरिमा कोठारी, आयुषी कांकरिया, पूजा छाजेड़ ने बड़े हर्ष के साथ नए सत्र के लिए शपथ ली। Post navigation शीतला माता मंदिर पर में स्वर्णकार समाज ने संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया महाकाली पावागढ़ से निकला रथ पहुंच पारा, हुआ भव्य स्वागत एवं सत्संग