थांदला। थांदला विधानसभा चुनाव हेतु आज प्रचार का अंतिम दिन है । नामांकन के पश्चात लगातार प्रचार में जुटे प्रत्याशियों द्वारा प्रचार अंतिम दिनों में थांदला नगर में जनसंपर्क एवम रेलिया की जा रही । मंगलवार शाम मामाजी की पार्टी के नाम से क्षेत्र में प्रख्यात जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी तोलसिंह भूरिया ने नगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं जनसंपर्क किया । प्रदेश एवम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल के तोलसिह भूरिया ने घर घर पहुंच अपने पक्ष में मतदान हेतु आशीर्वाद मांगा । जनता दल की उक्त रेली में हाथो में तख्तियां एवम पार्टी के झंडे लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पुरानी मंडी से निकले जहा से पूरे नगर के सम्पूर्ण वार्डो में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जसवाल, प्रदेश महा सचिव एवम थांदला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी, पेटलावद प्रभारी धर्मेंद्र तिवारी, जनता दल के नगर के वरिष्ठ कमलेश पालरेचा, अमरसिंह कलारा, भावचंद कलारा, पप्पू, बदहींग सिंगाड, बदहींग डामोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कलसिंह भाबर का शक्ति प्रदर्शन आज प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर द्वारा नगर में रेली का आयोजन किया जा रहा है, भाजपा का दावा है कि उक्त रैली में हजारों समर्थक उपस्थित रहेंगे। Post navigation फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता में अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी थांदला विधानसभा में 265424 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे