लवेश स्वर्णकार/झाबुआ Live जिले के पेटलावद में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे सुनकर शायद आप भी अपनी सांसें एक बार के लिए रोक लें। फिर किसी निर्दयी मां ने नवजात को जन्म से पहले ही मौत के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक पेटलावद के ग्राम रसोड़ी में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली है। बेरहम माता-पिता ने बच्ची को मरने के लिए छोड़ दिया। रायपुरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को रेस्क्यू कर उसे तुरंत पेटलावद हॉस्पिटल भेज दिया गया है। बच्ची की हालात नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हर कोई व्यक्ति इस घटना को देखने और सुनने के बाद एक बार सहम सा गया है। बस मन में वह यही सोच रहा था कि अगर यह किसी ने जानबूझकर किया है तो आखिरकार कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है। ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने से पहले उसने एक बार भी नहीं सोचा। उसकी रूह तक नहीं कांपी कि वह अपने शरीर के हिस्से को काट कर फेंक रही है। कितनी निर्दयी मां होगी जिसने अपने ही शरीर से जन्म लेने वाली मासूम बच्ची को ऐसे लावारिस मरने के लिए छोड़ दिया। आखिरकार उस मासूम कि क्या गलती है। उस मासूम के सवाल का जवाब आखिरकार कौन देगा। Post navigation सांसद ने विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ने जनप्रतिनिधियो को सम्मान से नही बैठाया शिवरात्री पर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर होगा दो क्विंटल खीचड़ी व दूध का वितरण, मन्दिर से रायपुरिया पुलिस का पुराना नाता