जितेंद्र वर्मा, जोबट मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व प्रारंभ, जोबट SDOP ने किया कन्या उच्चतर विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग जोबट। आज सुबह 7:00 बजे मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व का आग़ाज़ हो चुका है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतदान है। मध्यप्रदेश के अलिराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में त्रिकोणीय मुक़ाबला है।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगो का आना प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी में जोबट SDOP नीरज नामदेव ने भी मतदान किया SDOP ने बताया की जोबट विधानसभा के 325 मतदान केंद्रों में से 62 मतदान केंद्र संवेदनशील है जहाँ 35 पुलिस सेक्टर मोबाइल कार्यरत है,पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। उन्होंने लोगो से शान्तिप्रिय और निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।थांदला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के थांदला विधानसभा में लोकतंत्र के इस महापर्व में 265424 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर तरुण जैन ने बताया की 17 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 600 बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे मोकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मोकपोल की प्रक्रिया अभ्यर्थी या एजेंट की उपस्थिति में होगी यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेंट 5.30बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है तो 15मिनिट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मोकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी। न्यूनतम 50वोट मोकपोल में किए जाने का प्रावधान है जिसमें नोटा भी शामिल है। रिटर्निंगऑफिसर द्वारा बताया कि आज व्यय लेखा प्रेक्षक ने भी व्यय लेखा का निरीक्षण किया जिसमें सभी 9 अभ्यर्थी मौजूद थे। Post navigation पुलिस ने विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी पूरी की, पढ़िए कितना बल तैनात होगा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी माधोसिंह डावर ने किया मतदान, देखिए कहां किया मतदान