कालीदेवी। पुलिस अधीक्षक झाबुआ के आदेशानुसार कालीदेवी में मैं हूं अभिमन्यु विशेष जागरूकता अभियान के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को इस अभियान के तहत समझाइश दी गई। लिंग भेद खत्म करने व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने तथा नशा नहीं करने , दहेज नहीं लेने, रूढ़ीवादी परंपराओं खत्म करने , भ्रूण हत्या बंद करने शिक्षा को बढ़ावा देने सहित अन्य विषय पर समझाइश देकर जागरूक किया गया है। तोमर द्वारा सभी महिला एवम पुरुषो से संकल्प दिलवाया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे व अपने साथ बैठकर खाना खिलाएं। उनकी दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दें, इसी के साथ बाल विवाह न करवाने की समझाइश दी गई। महिला प्रभारी तोमर की समझाइश से काफी ग्रामीणजन प्रभावित हुए। अभियान में महिला थाना प्रभारी झाबुआ शर्मिला चौहान , महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी कालीदेवी श्रीमती अनिता तोमर , ए. एस.आई गोवर्धन धाकड़ , ए. एस.आई धनंजय सेंगर मौजूद रहे। Post navigation फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट, आरोपी फरार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा…