Exclusive: बीजेपी को लगा झटका,ग्रामीणों ने पार्टी का झंडा जलाकर छोडी “बीजेपी”

- Advertisement -

भाजपाईयो को लगा झटका..ग्रामीणो ने भाजपाई झंडे जलाकर छोडी “बीजेपी”
—————————-
झाबुआ आजतक डेस्क..।
—————————-
पंचायत चुनाव मे पहले से ही कांग्रेस के मुकाबले कमजोर दिख रही सत्तारुण भाजपा को आज मेघनगर विकासखंड के गाव “पिपलोदा बडा”मे उस समय झटका लगा जब गांव के करीब 150 भाजपाईयो ने भाजपाई दुपटटो को आग के हवाले करते हुऐ भाजपा छोडने के ऐलान करते हुऐ भाजपा नेता कमलेश दातला ओर पटैसिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ पंचायत चुनाव मे धोखाधड़ी करते हुऐ विश्वास तोडने का आरोप लगाया.
IMG-20150206-WA0213 IMG-20150206-WA0216 IMG-20150206-WA0220 IMG-20150206-WA0221
दरअसल जिन भाजपाईयो ने पार्टी छोडी है उनका आरोप है कि 2 माह पूव॔ कांग्रेस से भाजपा मे आऐ दीना नाथिया को जितवाने का काम कुछ भाजपाईयो ने किया है जबकि हमने जनपद ओर जिला पंचायत मे उन नेताओ के कहने मे आकर काम किया ।