झाबुआ डेस्क। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत छितरी हुई बसाहट में फलियों में बसे सबसे कम साक्षरता दर वाले झाबुआ जिले में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता आई है उसी का परिणाम है कि लोगो ने सहर्ष आगे आकर अपने घरो में शौचालयों का निर्माण करवाया एवं उनका उपयोग भी कर रहे है। खुले में शौच मुक्त होने से ग्रामीण समुदाय में खुशी की लहर देखने को मिली और ग्राम पंचायत स्तर पर ढोल झमाको के साथ गौरव यात्रा निकाली गई, गौरव यात्रा से समुदाय ने अपने आप को गौरवांन्वित महसूस किया। ग्राम पंचायत द्वारा समस्त परिवारों को शौचालय का उपयोग करना सुनिश्चित किया गया इन ग्राम पंचायत में मोर्निग फोलोअप के माध्यम से घर-घर में जाकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। थांदला ब्लाक की 5 ग्राम पंचायतों को 5 फरवरी को पंचायतो में ग्राम सभा द्वारा खुले में शौच मुक्त की घोषणा की गई है। इन ग्राम पंचायतों सरपंचों को सम्मानित किया गया। इसके चलते अन्य ग्राम पंचायतों को प्रेरणा मिलेगी। ग्रामसभा के निर्णय पश्चात विकासखण्ड जिला एवं राज्य स्तरीय सत्यापन में खुले में शौच मुक्त पाये जाने पर ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त माना जाएगा।
ये पंचायते हुई खुले में शौच से मुक्त
विकासखण्ड थांदला की ग्राम पंचायत झारणी, थेथम, देवका झौसली एवं भीमपुरी को 5 फरवरी की विशेष ग्राम सभा में खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
Prev Post