झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला एक्स्क्लूसिव की रिपोर्ट-
खरडूबडी में हाईस्कूल परिषद में आज राजा संयम समूह ने वेतन बढ़ाने को लेकर समूह की आठ महिला ने भोजन पकाने से इनकार कर दिया। महिलाओं का कहना था कि एक सप्ताह के भीतर हमारा वेतन नहीं बढ़ाया गया तो हम लोग काम नहीं करेंगे। महिलाओं का कहना था कि हम रोज करीब 300 छात्रों का भोजन पकाते हैं। समूह अध्यक्ष राजाबाई ने कहा कि हम लोग पांच वर्ष से मात्र एक हजार रुपए महीने पर काम कर रहे हैं, जबकि सरकारी मजदूरी 200 रुपए प्रतिदिन से अधिक मिलती है, इसलिए कम से कम सरकार हमें दो हजार रुपए माह वेतन दें। उनका कहना था कि एक हजार रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन है, लेकिन वह भी समय पर नहीं मिलता है। वहीं उपाध्यक्ष मेथाबाई ने कहा कि वेतन नहीं बढ़ाने पर आगे काम नहीं किया जाएगा। इसके बाद संकुल प्रभारी कैलाश पाटीदार के समझाने के बाद महिलाएं भोजन पकाने को राजी हुई।
जिम्मेदारों की सुनो-
समूह को अगर वेतन कम लगता है तो वे लिखित में आवेदन दें, हम उनकी मांगों को आगे भेज देंगे। इन्हें वेतन कम लगता है तो हम नया समूह बनाएंगे-
-एम.टांक, सीइओ रामा
Trending
- सात साल के रूहान ने रखा पहला रोजा
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया