झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
यह चुनाव कांतिलाल भूरिया का नहीं है यह चुनाव आप और हम सभी कांग्रेसजनो का है। यह चुनाव आम आदमी के आत्मसम्मान का चुनाव है। झाबुआ जिले के आदिवासियो की पहचान का चुनाव है मोदीजी कभी आदिवासियोे का नाम नहीं लेते है। इस चुनाव मे हमे कांगेस पार्टी को इस लोकसभा क्षेत्र मे वापस लाना है। उक्त उदगार पेटलावद कांग्रेस आमसभा में सम्मिलित होने जा रहे अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश ने व्यक्त किए। पेटलावद कांग्रेस की आमसभा में सम्मिलित होने जा रहे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मोहनप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व संसद कांतिलाल भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निखरा कार्यकर्ताओ से भेंट करने थान्दला विश्राम गृह पर रुके। प्रकाश ने कार्यकार्ताओ को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को आगामी उपचुनाव के लिए बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करे एवं सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस उपचुनाव मे कांग्रेस को विजयी बनाए। युवा नेता जसवंतसिंह भाबर ने बताया कि नगर के वार्ड क्र 9 राजापुरा के करीब 12 युवको ने इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष यादव ने सभी का गमछा डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेडा, उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, डाॅ विक्रांत भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट, फौजदारसिंह डामर,, सरपंच दिलीप भूरिया, रसूल भाबर, देवाडामर, पारस भाबर, शहर अध्यक्ष राजेश डामर , सुधीर भाबर, आनंद चोहान, हनीफ छीपा, राजू शर्मा , जितेन्द्र धामन, शकील रजा खान, कादरशेख, जयसिंह वसुनिया विकास रावत मिठुसिंह गणावा आदि कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे। आभार पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर ने माना ।
Trending
- गुजरात बॉर्डर पर स्थित सेजावाड़ा हनुमान मंदिर पर लगाया 56 भोग का प्रसाद
- विश्व एड्स दिवस पर कैंडल मार्च किया, जागरूकता रैली निकाली
- छकतला सरिये से भरा ट्रैक्टर पलट गया, सरियों के बीच फंस गया युवक
- मतगणना को लेकर पुलिस ने की चाक चौबंध व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
- बैतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर टोल कंपनी टोल तो वसूल रही है पर रोड मेंटेनेंस पर नहीं दे रही ध्यान
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, स्वयंसेवक संघ कदमताल करते हुए निकले
- सहायक शिक्षिका भयडिया को सेवानवृत्ति पर दी बिदाई
- विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता संदेश दिया
- 22 जनवरी को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, तैयारियों को लेकर राम दरबार में बैठक हुई
- दो बाइक की आपस में हुई भिड़त, चार लोग घायल
Next Post