निरीक्षण के दौरान रिटायर्ड आई एस श्री पाण्डे ने की समूह की सराहना
झाबुआ।ग्राम सारंगी के स्वयं सहायता समूह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया उसकी सराहना की। समूह की महिलाओं ने घर-घर जाकर बच्चों को चिह्निïत कर सकूल एवं आंगनवाडी में दर्ज करवाया। ग्राम सरांगी में अब स्कूल जाने योग्य कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं है। कॉलेज की बालिकाओं को छात्रावास में रखने की मांग की। यह बात ऋषिकेश पांडे रिटायर्ड आईएसएस ने गुरुवार को जिले के ग्राम सारंगी का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखने के बात कहीं। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं आंगनवाड़ी में शत-प्रतिशत बच्चे दर्ज पाये जाने पर पांडे ने समूह की महिलाओं की सराहना की। भ्रमण के दौरान उनके साथ एसी ट्रायबल शकुन्तला डामोर, एसडीएम पेटलावद सोलंकी, सीईओ जनपद रावत सहित शसकीय सेवक उपस्थित थे। पाण्डे भ्रमण कर 26 फरवरी को भी जिले की शैक्षणिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेंगे।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे