झाबुआ के कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सड़क निर्माण कंपनियों की एजेंसियों को शनिवार को पेशी के दौरान दो टूक कह दिया कि उनके द्वारा नियत तिथि पर काम करके बताए। आज कलेक्टर ने नोटिस देकर पेशी लगाई थी जिनमें एनएचआई, नगर पालिका एवं पीएचई के अधिकारी कलेक्टर के सामने पेश हुए।
झाबुआ लाइव डेस्क। जनहित के मुद्दों पर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुराग चौधरी ने अब ढील पोल बरतने वाली एजेंसियों को कसना शुरू कर दिया है। इंदौर-अहमदाबाद हाई-वे बनाने वाली एजेंसियों के अधिकारियों एवं कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आज नगर पालिका के सीएमओ एवं इंजीनियर को भी तलब किया गया। साथ ही नगर पालिका द्वारा अपने बचाव में पीएचई विभाग का नाम लेने के चलते पीएचई के कार्यपालन अधिकारी को भी तलब किया गया था। एनएचआई एवं उसके निर्देशन में सड़क बना रही कंपनी के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि उनके द्वारा बीते कल से ही निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है और जल्द ही वे अपना तय काम पूर्ण कर लेंगे। इस पर कलेक्टर ने उन्हें झाबुआ बायपास का काम शुरू कर एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश दिया। वहीं उत्कृष्ट सड़क निर्माण कर रही कंपनी एवं नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया की वे आगामी 11 मार्च तक सड़क निर्माण का कार्य तेजी से प्रारंभ करे एवं सड़क की गुणवत्ता भी मानक स्तर की करना सुनिश्चित की जाए। जो पेयजल का कार्य अपूर्ण है तब भी एक लेन का कार्य पूर्ण किया जाए।
हो सकती है कार्रवाई
कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों एवं कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तय सीमा में कार्य पूर्ण न करने एवं आदेश की अवहेलना होने की दशा में अनावेदकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 की धारा के अंतर्गत दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश न्यायालय की पद मुद्रा से जारी की गई।
शिकायत पर हुई थी सुनवाई
शहर की उत्कृष्ट सड़क एवं हाई-वे पर हो रही लगातार दुर्घटना एवं उत्कृष्ट सड़क के कार्य में विलंब एवं गुणवत्ता में कमी पाए जाने के बाद जनता की शिकायत पर डीएम ने रोड निर्माण कंपनियों को तलब किया था जिस पर सुनवाई करते हुए डीएम ने उक्त आदेश सभी निर्माण कंपनियों एवं अधिकारियों को दिए गए।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे