लिमखेड़ा तहसील के माल्ली गांव में आदमखोर तेंदुएं का आतंक : दो महिला- एक युवक पर हमला कर किया लहूलुहान

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए दाहोद (गुजरात) से राजेंद्र शर्मा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
लिमखेडा तहसील के माल्ली गांव में पिछले चार दिनों से डर और घबराहट के बीच जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वजह है एक आदमखोर तेंदुआ। ग्रामवासियों ने वन विभाग को इस आदमखोर तेंदुए को पिंजरा में कैद कर खुंखार शिकारी से अपना जीवन बचाने की मांग की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लिमखेड़ा तहसील के पाल्ली गांव में 14 जनवरी को गांव के लुहार फलिये में रहने वाली महिला शारदाबेन गोपसिंह पटेल को रात मे अचानक तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला शारदाबेन के सिर, मुंह और हाथों पर खुंखार पंजे और दांतों से गंभीर घायल हो गई। वहीं खुंखार तेंदुआ यहीं नहीं रुका उसने गांव के विजयभाई अनिलभाई के हाथों तथा उल्टे पैर के जांघों, घुटने को अपने नुकीले दांत और नाखून से जानलेवा हमला किया और जंगल की ओर भाग निकला। इसी तरह 15 जनवरी को गांव के निशाल फलिये में रहने वाली महिला रतत्नीबेन सोमाभाई नायक को रात में सिर-मुंह और हाथों पर जानलेवा हमला किा और भाग निकला। शारदाबेन बुरी तरह घायल होने की वजह से उनको गोधरा और रतनी बेन को दाहोद के निजी अस्पताल मे भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। इसी तरह माल्ली गांव के लोगो ने गांव मे पिंजरा रखकर इस खुखार आदमखोर तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है, ताकि इंसानी जिंदगी बची जा सके।