झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट-
राधाकृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात प्राचीन दिव्य मूर्तियों के स्थान परिवर्तन पर पिटोल में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ ही शिखर कलश व ध्वज दंड प्रतिष्ठा का धर्मानुष्ठान कार्यक्रम 9 से 11 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम में ब्रम्हलीन 1008 महन्त राम कुमारदास त्यागी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। तीन दिवसीय इस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 9 जुलाई को 8:30 बजे शोभायात्रा बैंडबाजों व ढोल ढमाकों के साथ निकलेगी जो कि ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेगी शोभायात्रा में 101 कन्याएं कलश लेकर निकलेगी। धर्मस्थली पिपलखूंटा के महंत दयारामदास महाराज रथ पर सवार होकर यात्रा की अगुवाई करेंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। 9 जुलाई 12. 30 बजे स्थापित देवता पूजन, भव्य आरती प्रसाद वितरण। 10 जुलाई 9 बजे देवता पूजन धार्मिक अनुष्ठान व 3 बजे यज्ञ प्रारंभ। 11 जुलाई 10.30 बजे महाभिषेक, 12.30 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, कलश ध्वजा दंड प्रतिष्ठा पूर्णाहुति व महाआरती। दोपहर 1:30 बजे से महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में महंत दयारामदास जी महाराज, पिपलखुंटा। महंत एवं अधिकारी रामदास जी महाराज तेरहभाई त्यागी विशरख नोयडा दिल्ली। महंत अयोध्यादास जी महारज कोटेश्वर। महंत भरतदास जी महाराज दाहोद गुजरात। महंत दयानंददास महाराज घोड़ाखार गुजरात। कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर