झाबुआ। गुरूवार को श्री सत्यसार्इं सेवा समिति द्वारा सर्व धर्म सम भावना के तहत इद उल फितर के पावन पर्व पर विवेकानंद कॉलोनी स्थित सत्यधाम पर सर्वधर्म नाम संकीर्तन का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में समिति के महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर समिति द्वारा नारायण सेवा का आयोजन कर गरीबों को भोजन वितरित किया गया वही इस के अवसर पर मुस्लिम भाईयों से मिल कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं प्रदान की। शाम साढ़े सात बजे से सत्यधाम पर सर्वधर्म नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सौभाग्यसिंह चौहान ने मुहम्मद साहब को मानवता का महान संदेशक बताते हुए कहा कि इस्लाम धर्म के पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्म आज से 1446 वर्ष पूर्व मक्का में हुआ था। उनके बाल्यकाल में ही उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था। उनका पालन पोषण उनके दादा व बाद में चाचा अबु तालिब ने किया। 25 वर्ष की आयु में उनका विवाह विधवा खदीजा से हुआ, फरिश्ते जिब्राईल के माध्यम से उन्हें अल्लाह का संदेश मिला। इस प्रकार कुरआन धरती पर उतारा गया। यही महीना रमजान का महीना था। इस कारण मुसलमान इसे सबसे पवित्र समय मानते है और पूरे माह रोजे रख कर अल्लाह की इबादत करते है। चौहान ने बताया कि मुहम्मद साहब को ही इस्लाम धर्म को लाने वाला पैगम्बर माना जाता है इन्हीं के द्वारा मुस्लिम धर्म का प्रादुर्भाव हुआ था। इस्लाम भी अल्लाह को हासिल करने के लिए अच्छे काम करने तथा दीन दुखियों की सेवा करने एवं भाईचारे एवं अमन शांति का पैगाम देता है।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार