झाबुआ श्री वैभव लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित झाबुआ जिला झाबुआ म.प्र. की 14वीं वार्षिक आमसभा दिनांक 30-09-2015 बुधवार दोपहर 1.00 बजे बैंक के पास, मोगली गार्डन कालेज रोड़ झाबुआ में संपन्न की गई । जिसमें मुख्य अतिथि कल्पना भूरिया थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक बैंक अध्यक्ष रेखा मेडा ने की। इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि कल्पना सकलेचा (उपाध्यक्ष), राजकुमारी देशलहरा, रोचना खण्डेलवाल, भावना वाणी एवं दुर्गा मावी थी। इस सामान्य बैठक में बैंक की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन का वाचन बैंक प्रबंधक श्री व्ही एस चैहान द्वारा किया गया जिसमें बताया गया कि वर्तमान में बैंक के 2717 अंशधारी सदस्य है जिनकी 13.21 लाख कि अंशपूंजी प्राप्त हुई है। इस प्रकार बैंक ने 5.75 लाख की अमानते प्राप्त की वित्तिय वर्ष में 7.12 लाख का कुल लाभ अर्जित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना भुरिया ने बैंक की प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए इस बैंक में अधिक से अधिक महिलाओं को बैंक से जोड कर उन्हें लाभ दिया जाने की बात कही है। भूरिया ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं से इस बैंक में खाता खोलकर बैंक से जुडने की भी बात कही है।
Trending
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
Prev Post
Next Post