झाबुआ। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव के आव्हान पर 27 अगस्त को देश में बढ़ती हुई महंगाई, तुवर दाल और प्याज की कीमतो में हुई बेतहाशा वृद्धि और रुपए की कीमत में आई भारी गिरावट के विरोध में कांगे्रस का प्रांतव्यापी जन आंदोलन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा भी महंगाई को लेकर रेली निकाल कर महामहीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कांगे्रस के अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव के आव्हान पर इस महत्वपूर्ण जन आंदालन को जनता से सीधा जोड़ा जाएगा। वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है, तुअर दाल 150 रुपए किलो और प्याज 80 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग परिवार की आर्थिक कमर टूट चुकी है किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री इन महत्वपूर्ण विषयों पर मोन धारण किए हुए हैं। जो इस बात का संकेत है कि कालाबाजिरियों के समक्ष उन्होने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांग्रेस इस जन आंदोलन के माध्यम से केन्द्र राज्य सरकार और भाजपा से इसका जवाब मांगेगी। भटट ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे इकटठे होंगे तथा वहां से एक रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे तथा धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपेंगे। जिला कांग्रेस ने समस्त ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से इस जन आंदोलन मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
Next Post