थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचारार्थ पीड़ितों को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा फल एवं बिस्किट वितरित किए। जिलाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्ललाहो अलैह व सल्लम ने अमन का पैगाम दिया तथा हमेशा ही गरीबों, लाचारों, पीड़ितों की मदद की। उन्ही के फरमान पर चलते हुए ईद मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर उक्त आयोजन किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सदर अब्दुल सत्तार छीपा, मदरसा मुस्तफाईया के अध्यक्ष अब्दुल हक, समाजसेवी हनीफ छीपा, जिला अंजुमन मुस्लिम पंच सदर कमेटी के संयोजक रियाजुल हक, आरीफ खान, अशफाक खान, नासीर खान, अताउल्ला खान, उमर खान, मुन्ना भाई टेलर, युसूफ खान, सोहेल खान, फकरु भाई, इमरान कुरैशी, जुनेद, अजमद आदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त इस दोरान हिन्दू महासभा के संभागीय संयोजक निरंजन शर्मा, भारतीय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, पत्रकार चंदू प्रेमी, आत्माराम शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, युवा नेता आनन्द चोहान, आनन्द डामोर, फैजान खान आदि मोजूद थे।
Trending
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे