झाबुआ। सीईओ जिपं अनुराग चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन रिपोर्ट अनुसार मनरेगा योजना अंतर्गत अकुशल श्रम पर 444.74 लाख एवं सामग्री का 191.08 लाख इस प्रकार कुल 637.01 लाख का लंबित भुगतान भारत सरकार की वेबसाईट पर प्रदर्शित हो रहा है। जिसमें झाबुआ जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 44.99 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 24.82 लाख, मेघनगर जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 61.44 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 35.97 लाख, पेटलावद जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 105.65 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 51.23 लाख, रामा जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 100.76 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 45.90 लाख, रानापुर जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 22.39 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 14.68 लाख, थांदला जनपद में लंबित मजदूरी भुगतान 110.50 लाख एवं लंबित सामग्री भुगतान 18.47 लाख, रूपये लंबित है। मनरेगा अधिनियम 2005 अंतर्गत श्रमिकों का मजदूरी भुगतान 15 दिवस में अनिवार्यत: सुनिश्चित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के 02 माह व्यतीत होने के पश्चात भी माह अप्रैल के 408 एवं मई 1173 ई-मस्टर रोल का लंबित मजदुरी भुगतान एफटीओ निर्धारित समयावधि में जारी नहीं किये जाने से समस्त कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिसमें कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत निशीबाला सिंह, जनपद पंचायत मेघनगर अरविन्द यादव, जनपद पंचायत थांदला पीसी वर्मा, जनपद पंचायत पेटलावद वीरेन्द्र रावत, जनपद पंचायत रामा एमएल टॉक, जनपद पंचायत रानापुर एनए रघुवंशी तथा समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर