झाबुआ । जिला congress अध्यक्ष निर्मल मेहता कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने सयुक्त विज्ञप्ति जारी कर देश में भाजपा की मोदी सरकार के काबिज होने के बाद बढ़ती हुई महंगाई को लेकर खामोश भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि वैश्विक मंदी के दौर में भी बेहतर अर्थव्यवस्था देने वाली डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा और उसके नेता आज सभी तरह के खाद्य पदार्थों, सब्जियों, पेट्रोल-डीजल आदि की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि और उनकी कीमतों को काबू करने को लेकर खामोश क्यों है? आज यहां जारी अपने बयान में कांगे्रस नेताओं ने कहा कि देश में सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के आधार पर रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.76 फीसदी तक पहुंच गई है, जो 21 महीने का उच्चतम स्तर है। अप्रैल,16 में यह 5.39 फीसदी और मार्च,16 में 4.83 फीसदी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 6.40 फीसदी तक पहुंच गई है जो अप्रैल माह में 6.9 फीसदी थी। यूपीए सरकार के दौरान तुअर 85, उड़द 90, मूंग 80 और चना जो 45 रूपये प्रतिकिलो मिलता था आज वह क्रमश: 200, 190,150 और 80 रुपए प्रतिकिलो के भाव से मिल रहा है। दाल, चीनी, सब्जी और कपड़े-जूतों की कीमतों में क्रमश: 31.57, 13.96, 10.77 और 5.37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल यूपीए सरकार के दौरान अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर 140-147 डॉलर प्रति बैरल कीमत होने के बावजूद देश में आज के दोमों पर ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रहा था, जबकि संयोगवश पेट्रोल-डीजल की कीमत अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर 40 डॉलर प्रति बैरल हो जाने के दौरान भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर उपभोक्ताओं को मोदी सरकार ने कोई भी राहत नहीं दी। श्री भट्ट ने कहा कि क्या इन्हीं अच्छे दिनों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वायदा किया था क्या वह पूरा करने का प्रयास भी किया गया ,राज्य के मुख्यमंत्री जो स्वर्णिम मध्य प्रदेश की बात कहते हे वह झाबुआ आगमन पर झाबुआ की जनता को इसका जबाब देवे।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ