रायपुरिया लवेश स्वर्णकार@पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया बीती रात रायपुरिया के मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने तीन स्थानों पर चोरी का प्रयास किया है हालांकि ग्रामीणों ओर पुलिस से सजकता से बदमाश चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाए । रायपुरिया के मुख्य मार्ग पर स्थित मन्नू पाटीदार की दुकान को चौथी बार निशाना बनाने का प्रयास किया पूर्व में हुई चोरियों के बाद मन्नू ने दुकान पर पुख्ता इंतजाम कर रखे है दुकान के आगे और पीछे लगे आईपी कैमरों से मन्नू ने सुबह 4 बजे घर पर देखा तो दुकान के पीछे पांच लोग खड़े है । तब बदमाश होने की जानकारी लगी तो मन्नू ओर साथियों ने उन्हें पकड़ने के प्रयास करने की भी कोशिश की इस बीच रात में गश्त कर रहे पुलिस जवान भी पहुच गए हालांकि तब तक बदमाश भाग निकले । मन्नू की दुकान पर लगे कैमरों ओर पंचायत भवन पर लगे कैमरों से पुलिस को सफलता मिल सकती है। इधर राजगढ़ मार्ग पर कमल मालवी के दुकान के आगे भी दरबाजे का नकुचा तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया एक अन्य स्थान पर भी चोरी का प्रयास किया गया सुबह 9 बजे एएसआई भुरीया ने तीनों जगह जाकर स्थिति को देखा पुलिस ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई रेकोडरिंग से बदमाश को देखने का प्रयास कर रही है। इलाके में हुई लूटो के बाद भी अब तक पुलिस को कोई सुराग नही मिला है इधर बीती रात हुई चोरी के प्रयास की घटना में सीसीटीवी कैमरों में अगर कुछ दिखता है तो पुलिस को इस बार सफलता मिल सकती है। 🙂 Post navigation कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की तकनीकी समूह की बैठक लेकर फसल ऋणमान तय किए एक्सप्रेस हाइवे में भूमि अधिग्रहण को लेकर पनपा असंतोष, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण में कम राशि देने के लगाए आरोप