झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता वसावा उर्फ चम्पा के फर्जी जाति से चुनाव लडऩे की शिकायत की जांच प्रदेश स्तरीय जाति-जनजाति आयोग की छानबीन समिति ने पूर्ण कर ली तथा जांच में यह स्पष्ट हो गया कि सुनीता वसावा ने जाति का फजी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। संदिग्ध जाति मामले पर गठित की गई छानबीन समिति ने अपने निर्णय से उच्च न्यायालय को अवगत करवा दिया, जिसमे समिति द्वारा विचारोपरांत अनावेदिका सुनीता पिता हनुमान वसावा द्वारा भील अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर विधि अनुरुप कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। छानबीन समिति ने अपने 7 पृष्ठ के निर्णय में स्पष्ट किया कि सुनीता वसावा का जाति संबंधित जो प्रमाण पत्र दिया गया था वह फर्जी है एवं उसे तुरंत निरस्त किया जाए व संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
होली के रंग में हुआ भंग
मंगलवार शाम जैसे ही छानबीन समिति की रिपोर्ट की जानकारी नगर में फैली वैसे ही नगरवासियों में हर्ष की लहर छा गई। गौरतलब है कि सुनीता वसावा के पद ग्रहण के बाद से ही इनका कार्यकाल विवादास्पद रहा। भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के मामले में दो पार्षदों पर गाज गिरी तथा लोकायुक्त द्वारा भी प्रकरण दर्ज किया गया है जिसके साक्ष्य हेतु लोकायुक्त द्वारा 30 मार्च को इ्रन्हें तलब किया गया है।
Trending
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया
Prev Post
Next Post



