झाबुआ। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर ने संकुल प्राचार्य बरवेट श्री ओकारसिंह मेडा को बजट होने के बाद भी संस्था में पंखे क्रय नहीं किये जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तत्काल संस्था में 30 पंखे लगाकर पालन प्रतिवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी स्कूलों में पेयजल,पर्याप्त फर्नीचर पंखे पर्याप्त प्रकाश इत्यादि सुविधाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिये। व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के लिए सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर ने आज पेटलावद ब्लाक के जामली, बरवेट, मठमठ एवं सांरगी स्कूल का निरीक्षण किया एवं परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
Trending
- उदयगढ़ में बावड़ी खुर्द स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी शासकीय स्कूल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर पर विवाद
- नानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेतरतिब बाइक चलाने वाले छपरी युवाओं को दी नसीहत
- नाकाबंदी कर वाहन सहितअवैध शराब जब्त
- मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन और भाईचारे की मांगी दुआ
- थ्रेशर मशीन में फंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया