झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद। एक नाबालिग लड़की के साथ नगर परिषद के ड्राइवर के द्वारा बलात्कार किया गया। जिससे बालिका के गुप्तांग में चार टांके आए तथा दो दिन से बालिका हास्पिटल में भर्ती है। खून का रिसाव लगातार हो रहा है। आरोपी के द्वारा पीडि़ता के साथ पिछले चार माह से लगातार दुराचार किया जा रहा था तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटलावद निवासी 16 वर्षीय बालिका के साथ नगर परिषद मे ड्राइवर भरत मेड़ा पिछले चार माह से दुराचार कर रहा था, बालिका को धमकी दे रखी थी। यदि इस बारे मेें े किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इसी प्रकार 25 फरवरी की रात को लड़की के घर में कोई नहीं था। मौके का फायदा उठा कर भरत छत के उपर से घर मे प्रवेश कर गया तथा जबरन लड़की की साथ दुष्कर्म करने लगा। जिससे उसके गुप्तागं से खून बहने लग गया, खून बंद नहींहोने पर आरोपी पीडि़ता को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद लड़की के परिजन आए तथा उसे हास्पिटल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करते हुए चार टांके लिए तथा खून की कमी होने से खून बाटल लगाई गई। परिजनों ने बताया की युवक 26 फरवरी को हास्पिटल में आकर लड़की को फिर से धमकी दे गया की यदि पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करवाई तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस सबंध में पुलिस ने पीडि़त बालिका के पिता की रिपोर्ट पर कायमी कर ली है। आरोपी भरत के विरूद्व धारा 376,506 व 5/6 लैंगिग अपराध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्व कर लिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत मे है। पुलिस के अनुसार लड़की के पेट मे 20 दिन का गर्भ भी था।
Trending
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल