झाबुआ। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ द्वारा एक सादे समारोह में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला विकास प्रबंधक संजय आरोपण के झाबुआ से मुबंई स्थानांतरण पर विदाई दी व नवागत डीडीएम प्रभुदत्त साहू का स्वागत किया गया। सीसीबी के चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया ने कहा कि नाबार्ड अधिकारी आरोहण द्वारा काफी सराहनीय कार्य किए। चूंकि झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में नाबार्ड की योजना अनुरूप कार्य का बहुत स्कोप है। थांदला क्षेत्र अन्तर्गत नाबार्ड के माध्यम से बहुत बड़ा स्वयं सहायता समूह क्रियान्वित किए व बैंक के एनपीए प्रतिशत में भी कमी आई है। झाबुआ की संस्कृति ताडी, महुआ, कड़कनाथ, भगोरिया आदि से आप नवीन पदस्थी स्थान मुबंई महानगर के व्यक्तियों को भी अवगत कराए। इस दौरान बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयसिंह कुर्मी ने कहा कि नाबार्ड अधिकारी द्वारा झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के दायित्व को बखूबी निभाया है। कार्यशैली मे पारदर्शिता है, कार्य का जुनून है। बहुत ही दूरदराज क्षेत्र मे जाकर नाबार्ड की योजना का सफल क्रियान्वयन किया।
नाबार्ड अधिकारी आरोहण ने कहा कि झाबुआ में मैंने काफी लंबा सफर तय किया। आरोहण ने कहा कि झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में नाबार्ड की योजनाओं की दृष्टि से कार्य करने के बहुत ही अवसर है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों मे गरीब वर्ग के उत्थान के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाकर लाभांवित किया गया। इस दौरान उपायुक्त सहकारिता बडोले, नवागत नाबार्ड अधिकारी साहू, बैंक उपयंत्री पांडे एवं रिसोर्स पर्सन अमित तिवारी द्वारा भी उदबोधन दिया गया ।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी