झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आमतौर पर व्हाटसएप-फेसबुक और ट्वीटर का उपयोग केवल जॉक्स, शायरी और न्यूज के आदान-प्रदान करने के लिए किया जाता है। लेकिन पेटलावद के युवाओ द्वारा चलाया जा रहा व्हाटसएप आज कुछ तूफानी करते हैस के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया के समाज हितैषी रूप को प्रमाणित करने के उद्देश्य से सामजिक गतिविधियों में भाग लिया जाता है। इसके तहत ग्रुप के सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग से आज नववर्ष के उपलक्ष्य पर पेटलावद के शनि मंदिर की भोजनशाला के लिए रसोई बनाने के बर्तन शनि मंदिर को भेंट किए। इस अवसर पर तूफानी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मंदिर ट्रस्ट की मौजूदगी में सभी सदस्यों द्वारा उपरोक्त बर्तन लोकार्पित किये गए।
काफी समय से है सक्रिय
इस तूफानी सोशल एप के सदस्यों द्वारा इसके पहले भी कई सामाजिक कार्य किये गए। जिनमे प्रमुख रूप से माता कनकेश्वरी देवी की भगवत कथा में आये हुए श्रद्धालुओं को फलाहारी खिचडी का वितरण किया गया था। इसके बाद ठंड के मौसम में पेटलावद नगर से अनुपयोगी नए और पुराने गर्म कपडे, शॉल, स्वेटर, कम्बल आदि एकत्रित करके गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित किये गए थे। प्रसिद्ध सिने अभिनेता सलमान खान के टीवी विज्ञापन में आज कुछ तूफानी करते है में दिखाये गए दमदार अभिनय की तर्ज पर नगर के इस ग्रुप के द्वारा नगर हित में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा हो रही है।
Trending
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन
- बीस दिन बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी नहीं लौटे काम पर
- उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया
- 465.45 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया