झाबुआ।
स्थानीय हनुमान टेकरी पर हनुमान टेकरी सेवा द्वारा तीन दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां समिति द्वारा शुरू कर दी गई है। इसी के तहत शुक्रवार रात्रि में स्थानीय गार्डन में उपस्थित अतिथियांे द्वारा उत्साहपूर्वक हनुमान जयंती समारोह की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। यह जानकारी देते हुए हनुमान टेकरी सेवा समिति के गजेन्द्रसिंह चंद्रावत ने बताया कि हनुमान टेकरी पर हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 3 अप्रैल से किया जाएगा। निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के अनुसार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक अखंड राम-नामजी का जाप सत्त 12 घंटे तक भक्तजनों द्वारा किया जाएगा। शाम को शिव पुराणजी पर आधारित प्रष्न-मंच प्रतियोगिता की आयोजित होगी। रात्रि में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अनिरूद्धजी मुरारी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि में जागरण भी किया जाएगा।
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया
Next Post