झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
सच्चा मुसलमान वह है जो नफरत से दूर रहे। एक-दृसरे की मदद करें ताकि गलत वातावरण को बदला जा सके। हिंदुस्तान की पहचान पगड़ी है, अन्य देशों की तुलना में हिंदुस्तानी मुसलमान अधिक खुश है, जिस प्रकार उर्दू सीखना जरूरी है उस प्रकार हिंदी भी जरूरी है। देश में हर 12 किलोमीटर पर बोली बदल जाती है, खान-पान बदल जाता है फिर भी एकता है। समाज को शिक्षित करा होगा। बेटियां शिक्षित होगी तो देश तरक्की करेगा। यह बाते सागरकुटी से आए हजरत ईनामुला साहब ने कही। वे गुरुवार रात को पंपावती नदी के तट पर स्थित हजरत ओढ़ी वाले दाता (रेअ) के सालाना उर्स मुबारक के मौके पर तकरीर में बोल रहे थे। आपने कहा कि आतंवाद के खिलाफ सभी मुसलमानों को खड़ा होना हागा। इसके लिए समाज को शिक्षित करना होगा। बेटियां शिक्षित होगी तो देश तरक्की करेगा। शहर के ईमाम अब्दुल खालिक साहब ने शहर के इमाम अब्दुल खालिक साहब ने भी तकरीर में कहा मुसलमान पूरी दुनिया में दूसरी कौमों के साथ मोहब्बत पैदा करने का काम कर रहे हैं। दुनिया में बेचैनी का हाल और खुशियां कैसे आती हैं इसका रास्ता बता रहे हैं। दुनिया में दौलत ही सब कुछ नहीं, बल्कि इंसानियत ही सबसे बड़ी दौलत हैं। तकरीर में पूरे समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तकरीर के बाद सामुहिक रूप से सलाम पढ़ा गया। इसके बाद फातेहा पढ़ी गई जिसमें विश्व में भाईचारे की मिसाल बना रहे, इसके लिए दुआएं की गई।
सरकार की शान में पेश किए यह शेर-
– की मोहम्मद से वफा से तो हम तेरे हैं, यह जमीन क्या चीज है लौहो कलम भी तेरे हैं। -अल्लाह भी रसूल का ये जन्नत भी रसूल की, दोजख में कैसे जाएगी उम्मत रसूल की।
सौहार्द का दे रहे परिचय
बाबा की दरगाह पर जहां सैकड़ों मुसलमान अकीदतमंद पहुंच रहे हैं। वहीं वर्षो पुरानी इस दरगाह पर नगर के हिंदू समाज की आस्था भी कायम है और उर्स के मौके पर बाबा की दरगाह में हिंदू समाज के दर्शनार्थी भी पंहुचकर दुआएं कर रहे है। उर्स कमेटी के द्वारा दरगाह के साथ ही पास में स्थित भैरवनाथ एवं खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजा की गई है, जो नगर में सामाजिक सौहार्द का परिचय दे रही है।
Trending
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
Prev Post