झाबुआ। नैशनल हाइवे पर पिटोल से झाबुआ के बीच स्थित मोद नदी पर एक पखवाड़े में पुलिया से नीचे पानी में ट्रक के गिरने की दूसरी घटना के बाद भी मार्ग की बदहाली एवं पुलिया पर हो रहे गड्ढों पर जिम्मेदारों को ध्यान नहीं है। गत 30 मार्च को एक भूसे से भरा ट्रक पुलिया से नीचे गिर कर आधा पानी में डूब गया था। वही शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2ः30 बजे चल रही तेज आंधी की चपेट के चलते फिर एक ट्रक पुलिया पर हो रहे बडे़-बड़े गड्ढों से अनियंत्रित हो कर नदी मंे जा गिरा। ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएफ 7776 इंदौर से अहमदाबाद प्लास्टिक दाना भरकर जा रहा था कि उक्त दुर्घटना हुई। वाहन के डाइवर एवं क्लिनर सुरक्षित पानी से बाहर निकल आए।
प्रशासन को है बड़ी दुर्घटना का इंतजार:
गोरतलब है कि मोद नदी पर एक पुरानी पुलिया है जिस पर से वर्तमान में 24 घंटों में एक हजार से अधिक भार वाहन एवं यात्री गाड़ियों का आवागमन है। वही फोरलेन हेतु निर्मित किया जा रहा पुल निर्माणधीन है।जिस पर से आवागमन प्रारंभ नहीं किया गया। समीप ही डेम होने के कारण लगभग 10 से 15 फीट पानी पुलिया के आसपास भरा रहता है जो कि पुलिया से नीचे गिरने वाले वाहनों के लिए बड़ा खतरा है। एक पखवाड़े मंे दो माल भरे वाहनों की दुर्घटना इस बात का संकेत दे रही है कि मार्ग की हालत कितनी दयनीय है।
Trending
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
Next Post