अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारससिंह भदौरिया की रिपोर्ट-
जोबट से समीपस्थ बड़ा गुड़ा के मगनसिंह व तेरसिंह निवासी ग्राम मोटाउमर का बैल आज सुबह खेत में घूमते हुए हाई टेंशन बिजली के टूटे हुए तार की चपेट आ गया जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई।गौरतलब है कि ग्राम जामनी में पिछले दिनों तीन पशु इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन फिर भी बिजली विभाग के जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अगर टूटे तारों की मरम्मत नहीं की गई तो क्षेत्र बड़ा हादसा हो सकता है, जिसका जिम्मेदार संबंधित विभाग होगा। पशु चिकित्सालय विभाग के डॉ. भयडिया द्वारा बैल का पीएम किया गया।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए