सुनील खेड़े@जोबट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेसेज पर जोबट कांग्रेस कार्यलय पर विधायक कलावती भुरिया द्वारा अचानक मीटिंग रखी गई जिसमें विधायक कलावती भूरिया द्वारा बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मेसेज आया है कि सुलोचना रावत और विशाल रावत को पुनः पार्टी में लेने का मन प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाया गया है। इस आप सभी सहमति चाही गई है जिस पर जोबट विधानसभा के चारो ब्लाक अध्यक्ष जोबट के भुरू अजनार,उदयगढ़ से कमरु भाई अजनार, भाबरा से मदन डावर, कट्ठीवाड़ा से पारसिंह ने एक साथ एक सुर में विरोध करते हुए कहा कि हम पार्टी से वादा करते ही कि आगामी लोकसभा चुनाव में भुरिय जी को जोबट विधानसभा से 25 से 30 हजार की बढ़त दिलाएंगे।अगर पार्टी इन्हें वापस लेती है तो गुटबाजी को बढ़ावा मिलेगा और पार्टी को नुकसान हो सकता है। अगर प्रदेश नेतृत्व हमारी बात नही मानता है तो हम सभी ब्लाक अध्यक्ष 5 हजार वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सामुहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। इस अवर पर वरिष्ठ नेता मम्मा दादा, नावेल मारसाहब, डॉ आराम पटेल, मुकाम भाई, बाबा भय्या, केसर सिंह, सुनिल खेड़े, नारायण अरोड़ा, लईक भाई, आनंद शाह, अमन भाई,रमेश बघेल,नारायण चौहान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ) Post navigation भगत समाज की अनूठी शादी एक भी रुपया नहीं लिया दहेज सैयद गैबनशाह वली रहमतुल्लाह अलैह का पांचवा उर्स शुक्रवार से शुरू