जब बीएमओ साहब ड्यूटी छोड़ मानने लगे सीएम का जन्मदिन

- Advertisement -

झाबुआ लाइव से कल्याणपुरा के लिए उमेश चौहान की रिपोर्ट- जैसा की आज सभी मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री  का जन्मदिवस मनाया गया। इसी के तहत आज कल्याणपुरा मण्डल में भी कल्याणपुरा मंडल के नेताओ द्वारा कल्याणपुरा स्वाथ्य केंद्र पर मरीजो को फल वितरित कर मनाया गया, पर उस समय कल्याणपुरा स्वाथ्य केंद्र के बीएमओ बीएस डावर और स्टाफ के जय प्रकाश राठौर स्टाफ सहित अपना काम छोड़ कर भाजपा नेताओ के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाने चल दिए जबकि उस समय उनका ड्यूटी टाइम था और तो और बीएमओ डावर यही नही रुके वो उस समय ऎसे हो गए की वो डॉक्टर नही भाजपा कार्यकर्ता हो और उन्होंने उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता बन फ़ोटो तक खीचवाई कल्याणपुरा का जो स्वाथ्य केंद्र हे  जिले का दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा स्वाथ्य केंद्र हे वहाँ जो हालात और परेशानिया है उससे  क्षेत्र की जनता अवगत है।