झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
परवलिया गांव के मुणिया फलिये में रात में चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर के अंदर पेटी में रखी चांदी चुरा ले गए घर वाले सभी घर के पीछे बाहर सोये हुए थे। प्राप्त जानकारी अनुसार मुणिया फलिया में रहने वाले मांगिया मुणिया के घर चोरों ने धावा बोला चोर यहां से चांदी का एक कंदोरा 500 ग्राम वजनी 1 सांकली 500 ग्राम वजनी 1 कड़ा 500 ग्राम वजनी 18 चांदी की चूडिय़ा 300 ग्राम के बड़े पायजब 200 ग्राम वजन के 2 झेले व 1500 रुपए नकद चुरा ले गए घर के लोग जब पानी पीने उठे तो देखा की सामान अस्त व्यस्त है व ताला टूटा हुआ है, जब उन्हें चोरी का पता चोरों द्वारा यहीं नहीं बल्कि 3 से 4 जगह और भी धावा बोला लेकिन वह कुछ हाथ नहीं लगा। कुछ दिन पहले ही गांव से दिनदहाड़े बाइक भी चोरी हुई थी और अब यहा रात में गहनों की चोरी पुलिस प्रशासन को सक्रिय होकर गश्त लगानी चाहिए व रात में हर वाहन व अनजान आदमी की जानकारी लेनी चाहिए। फरियादी मंगिया मुनिया की रिपोर्ट पर काकनवानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Trending
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया