Trending
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
क्षेत्र को बदनावर और उज्जैन से जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग झकनावदा खिन्दाखो-धतुरिया से माही डेम होकर लाबरिया पहुंचने वाला प्रमुख मार्ग खस्ताहाल है। झकनावदा से बदनावर की दूरी 50 किमी है और माही डेम की दूरी 17 किमी है पर रोड पर अब गिट्टी पूरी तरह से बाहर आचुकी है, जिसके चलते बदनावर पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे लगते है। जर्जर रोड के कारण झकनावदा-बदनावर मार्ग पर चलने वाली बसे बंद हो गई, जिससे यात्रियों की फजीहत समझी जा सकती है। वही बस मालिक का कहना है। रोड की वजह से टायर और बस दोनो में नुकसान होता है। उज्जैन जाने वाले भी अब पेटलावद होकर जाने को मजबूर है, जिससे उन्हें 50 किमी अधिक सफर कर अपने मुकाम पर पहुंचना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री सडक़ योजना मे बनाए गए झकनावदा-उमरकोट रोड को डिजिटल इंडिया में काम कर रही कंपनी ने पूरी तरह एक साइड से खोद दिया, जिससे चार पहिया तो ठीक दोपहिया वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बडा सवाल यह उठता है कि सरकार ने हर गांव को प्रधानमंत्री सडक़ योजना के माध्यम से जोड़ तो दिए और पैचवर्क के नाम पर लाखों दिए भी हैं लेकिन वे कहां जाते हैं रोड में हो चुके गड्ढों को देखकर समझा जा सकता है।