झाबुआ। आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शोभित जैन ने आज झाबुआ जिले के ग्राम उन्नई एवं ग्राम काकडकुआ में आयोजित ग्राम संसद में सहभागिता की एवं ग्रामीणो से चर्चा के दौरान बताया कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमा करवाये। किसान को बहुत कम प्रीमियम भरना है एवं फसल को जरा सा भी नुकसान होगा ओले पाले या कीडे से तो बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा योजनांतर्गत फसल नुकसानी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। ग्राम संसद का मुख्य उददेश्य यह है कि ग्रामीण गांव के विकास के लिए अच्छी योजना बना पाये, बच्चो को अच्छी शिक्षा दीक्षा मिले, वृद्धजनो को पेंशन मिल जाये। गांव की माता बहनो को उचित इलाज मिल पाये। आपकी खेती से आपको दो गुना फसल कैसे प्राप्त हो पाये इसके लिए ग्राम संसद आयोजित की गई है। ऐसी महिलाएं जिनको बच्चे नहीं है जो नि:सतान है उनका इलाज करने के लिए हर ग्राम पंचायत में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। ऐसी महिलाएॅ अपना नाम ग्राम पंचायत में सचिव को लिखवाये उनका इलाज शासन द्वारा नि:शुल्क करवाया जाएगा।
मै आपसे सुनने के लिए आया हूॅ
ग्राम संसद में आयुक्त जैन ने कहा कि मैं भोपाल से आपकी बात सुनने आया हॅॅू आप बताये कि गॉव में कितने अति महत्वपूर्ण कार्य होना है गॉव के विकास के लिए क्या वार्षिक एवं पंाच वर्षीय कार्ययोजना बनाई गई है। ग्राम पंचायत के पास क्या-क्या संसाधन उपलब्ध हैं। उनका उपयोग किन-किन कार्यो के लिए किया जाएगा।
रोजगार सहायक को होगा नोटिस जारी
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान कार्य के प्रति लापरवाही करने एवं निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवाने के कारण रोजगार सहायक उन्नई को आयुक्त शोभित जैन ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये एवं 10 फरवरी से जारी दिव्यागंजनो के दिव्यांग प्रमाण पत्र रोजगार सहायक द्वारा वितरित नहीं किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी हितग्राहियो को प्रमाण पत्र समक्ष में वितरित किये।
छात्रावास अधीक्षिका को लगाई फटकार
आयुक्त आदिवासी विकास शोभित जैन ने आज अपने झाबुआ जिले के भ्रमण के दोैरान अंग्रेजी माध्यम छात्रावास झाबुआ एवं कन्या छात्रावास झाबुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि भवन में पढाई के पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं है। छात्राओं ने चर्चा के दौरान बताया कि सुबह नाश्ते में रोज पौहे मिलते है एवं लंच में सब्जी रोटी, दाल रोटी एवं चावल मिलते है। रात को भोजन में दाल रोटी एवं चावल मिलते है। इस पर जैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रावास अधीक्षिका को फटकार लगाई एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर को सभी छात्रावासो में निर्धारित मीनू अनुसार नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी छात्रावास आश्रम की दीवारो पर खाने का मीनू लिखवाने के लिये निर्देशित किया।
Trending
- कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य रैली : 40 से अधिक ढोलों की गूंज के बीच चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि विधायक सेना महेश पटेल ने आजाद महल बनाने की मांग
- जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
- सारंगी में रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, मामेरे की रस्म बनी अंतिम विदाई
- युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का मांग, हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम
- जोबट भगोरिया में सांसद अनीता चौहान की मौजूदगी में 40 ढोलों के साथ निकाली गेर, परंपरा, उत्साह और एकता का संगम नजर आया
- छकतला में रविवार को सजेगा भगोरिया का छठा हाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- फाटा डेम पर एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास किया गया
- भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री के नाम तहसीदार को ज्ञापन दिया
- ग्राम पंचायत उमरकोट में धूम धाम से मनाया गया भगोरिया महोत्सव
- आम्बुआ में भगोरिया पर्व संपन्न मगर मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां
Next Post