झाबुआ। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के आठ में से पांच जगह पर नगरीय चुनाव में अपना परचम लहराया जबकि भारतीय जनता पार्टी जिन पर वह पहले काबिज थी सिमट गई है। जिला कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश के नगरीय चुनाव में काॅग्रेस की शानदार जीत पर नवनिर्वाचित कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है। रतलाम संसदीय क्षेत्र के धामनोद नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत एवं राणापुर नगर पंचायत के पार्षद पद के उपचुनाव में तथा झाबुआ जिले की रामा ब्लाॅक के धांधलपुरा एवं डोचका में कांग्रेस समर्थित सरपंचों ने भारी बहुमत से विजय हासिल कर भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दिया है। जहां झाबुआ के धांधलपुरा पंचायत में करणसिंह एवं ढोचका पंचायत के विपिन भाई ने भारी जीत के बाद आज झाबुआ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कांतिलाल भूरिया के पास पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद भूरिया ने उनकी इस जीत पर उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी। भूरिया ने कहा कि रतलाम-झाबुआ संसदीय उपचुनाव के एक के बाद एक चुनाव में कांग्रेस की जीत ने यह सिद्व कर दिया है कि जनता ने अब भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें नकारना प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव में भी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी तथा भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी। जनता भाजपा की कथनी व करनी को समझ चुकी है। तथा जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस की नीतियों को सराहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, प्रकाश राका, वालसिंह मेडा, नगर पंचायत अध्यक्ष राणापुर कैलाश डामोर, चंदू पडियार, वैभव अग्रवाल, गोपाल सोनी, जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट, राजेश भट्ट, हेमचंद्र डामोर, सलेल पठान, रूपसिंह डामोर, केमता रतन सिंह डामोर, बहादुर अमलियार, खेलजी भूरिया, फतेहसिंग, तोलसिंग धुलिया आदि ने इस चुनावों में मिली जीत पर बधाई दी।
Trending
- टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर होली-दीपावली दोनों मनी
- होलिका दहन के बाद कृषक खेती कार्य में जुटे, इन दिनों रबी फसल की कटाई जारी
- ग्राम पंचायत बरझर में सामाजिक सुधार: मिशन D3 के तहत लिए गए ऐतिहासिक निर्णय
- नानपुर वाणी समाज की सात दिवसीय फाग यात्रा संपन्न
- आगजनी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए जोबट विधायक सेना महेश पटेल
- रंगपंचमी पर युवाओं ने जम कर खेला रंग गुलाल
- कोरियापान पंचायत में पानी का टैंकर चोरी, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
- कट्ठीवाड़ा पुलिस ने 26 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
- माछलिया घाट में कार अनियंत्रित होकर ट्राले में घुसी, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
- खजूर की दूषित ताड़ी पीने से दो की मौत