Trending
- आज महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़
- शिवरात्रि पर भातीदादा मंदिर गरबा बयडा में निकाली शोभायात्रा
- पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत के प्रदेश महामंत्री मनोनीत
- जंगल में नाले किनारे अज्ञात लाश मिलने से सनसनी
- कल मनाया जाएगा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व
- दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सवार दोनों घायल
- झाबुआ-आलीराजपुर LIC के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: आशीष अगाल बने पहले ‘गैलेक्सी क्लब’ सदस्य
- नानपुर पहुंचे विधायक सेना पटेल और महेश पटेल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर बांटी संवेदनाएं
- तीन मासूम बच्चों की एक ही अर्थी पर निकली अंतिम यात्रा, माहौल गमगीन हुआ
- ओंकारेश्वर महादेव बने दूल्हे राजा, महिला मंडल ने लगाई हल्दी-मेहंदी
झाबुआ। शहर में ईद-उल-फितर पर्व मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को खुशियों एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह पर सुबह 9 बजे विशेष नमाज अता हुई। नमाज में समाजजनों द्वारा देश में अमन एवं चैन की दुआएं मांगी गई। बाद तकरीर का भी आयोजन हुआ। यहां ईदगाह पर मेले जैसा माहौल रहा। जहां समाज के बच्चों ने बड़ो से ईदी लेकर विभिन्न सामग्रियों की खरीदी की। इस दिन घरों पर मीठी सेवईयां शीर-खुरमा का लुत्फ उठाया गया। इसके साथ ही घर आने वाले मेहमानो की नवाजी भी इससे की गई। ईद का उत्साह शहर में सुबह से ही देखने को मिला। समाज के पुरूष, युवा एवं बच्चें कॉलेज मार्ग स्थित ईदगाह एवं बावड़ी गली स्थित मरकज मस्जिद पर नमाज अता करने के लिए नए वस्त्र धारणकर पहुंचे। ईदगाह पर सुबह 9 बजे नमाज मौलाना द्वारा अता करवाई गई। वहीं मरकज मस्जिद पर भी सुबह 9 बजे नमाज हुई। यहां नमाज मुफती मोहम्मद सलीम सा. द्वारा पढ़ाई गई एवं तकरीर मो. बशीर अहमद मजाहिरी ने की। बाद समाजजन बाहर निकले और एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की मुबारक बाद दी।