झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर शताब्दी वर्ष मनाते हुए सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए पेटलावद नगर परिषद की अध्यक्ष व महिला पार्षदों ने नगर पंचायत की सफाई कामगार महिला कर्मचारियों के साथ होली मिलन समारोह मनाया। नपं अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, पार्षद किरण शुक्ला, किरण कहार, माया सतोगिया, मनीषा प्रजापत ने मंगलवार को नपं कार्यालय में होली पर्व पर सूखे रंगों से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश भी दिया वही सफाई कामगार महिलाओं को शुभकामनाएं दी। भंडारी ने नपं कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए छठवें वेतनमान की अंतिम किश्त इसी माह जमा करवाने के सीएमओ और लेखापाल को निर्देंश दिए। इस अवसर पर एल्डरमैन विनोद भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर राठोड, संजय कहार, राजू सतोगिया, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आंनदविजयसिंह राठौर, मांगीलाल मोरवाल, कृष्णा करमदिया, सोनू वास्कले, आराधना डामोर मौजूद थे। आभार रामलाल धानुक ने माना।
Trending
- 1xpet download guide: How to install, register, claim bonuses & play safely
- 1xx Bet registration steps: How to sign up and start playing
- خطوات التسجيل في ШЄШЩ…ЩЉЩ„ 1xbet ШЁШ§Щ„Ш№Ш±ШЁЩЉШ© للمقيمين في الإمارات
- महीनों से जंगल में पड़े शीशम के लट्ठे, कार्रवाई के नाम पर अब नंबरिंग
- बड़ी सिरखड़ी में गायत्री परिवार की मासिक गोष्ठी संपन्न, सोंडवा तहसील युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन
- जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न; वक्ताओं ने धर्मांतरण से सतर्क रहने, बेटियों को साहसी बनाने और संस्कृति सहेजने का किया आह्वान
- मेघनगर थाना प्रभारी के रूप में रमेश चौहान ने संभाला कार्यभार
- शिव मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा समिति का गठन हुआ, राजेश कहार बने अध्यक्ष
- 1win Deposit Minimum: What You Need to Know
- विद्यालय में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया