रात को नौ बजे हुआ हादसा, तड़के तीन बजे तक चली मुहिम, सुबह बदल गया नजारा

- Advertisement -

बामनिया, हमारे प्रतिनिधिः दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर डाउन साइड में क्षतिग्रस्त हुए रेलवे फाटक की मरम्मत कर दी गई है। इसके बाद यहां पर यातायात सामान्य हो गया है। मंगलवार रात को अज्ञात वाहन ने एक साइड के रेलवे फाटक को टक्कर मार कर तोड़ दिया था।

IMG-20150211-WA0010

रेलवे फाटक नंबर 72 बी पर देर रात को एक अज्ञात वाहन ने फाटक खुलते समय जल्दबाजी में एक वाहन घुसा और फाटक खुलने के पहले ही उसने एक साइड का फाटक तोड़ दिया था। इसके बाद यह वाहन चालक फरार हो गया था। इसके बाद यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया था।

IMG-20150211-WA0011

इस मामले की जानकारी आला अफसरों को लगने के बाद रात में ही मरम्मत का काम शुरू हुआ और रात को तीन बजे तक चले इस काम के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया। इसके बाद यहां सड़क और रेल दोनों यातायात सामान्य हो गया।

 

 

रात को हुआ था यह:

 

EXCLUSIVE: बड़ा हादसा, रेलवे फाटक तोड़ वाहन चालक फरार, वाहनों की लंबा जाम लगा

 

बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्टः बामनिया में दिल्ली मुंबई मुख्य रेलवे मार्ग पर एक लापरवाह चालक की गलती की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां डाउन साइड में बामनिया रेलवे फाटक खुलते समय अज्ञात वाहन ने एक साइड का फाटक तोड़ दिया। इसके बाद यह चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया।

Rail Gate 01
Rail Gate 03यह घटना रेलवे फाटक नंबर 72 B की है। यहां देर शाम को जब ट्रेन के गुजरने के बाद फाटक खुल रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक बड़ी तेज से आया और उसने एक साइड का फाटक खुलता इसके पहले उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद बड़ी तेजी से वह वहां से अपना वाहन लेकर फरार हो गया।

Rail Gate 02

इस वजह से रेलवे फाटक पर यातायात बाधित रहा और लंबे समय तक वाहनों का जाम लगा रहा। इस घटना की रेलवे के आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।