झाबुआ- रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कल 21 नवंबर को मतदान के पूर्व आज जारी अपने संदेश में कहा है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने मुझे चार बार अपना प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा में भेजा है। मैं उनके इस आशीर्वाद, प्रेम और सहयोग के सामने नतमस्तक हूं और ताजिंदगी नतमस्तक रहूंगा। मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं कि मुझे इस संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने बार-बार अपने विश्वास के काबिल समझा और मुझे सेवा के कई अवसर दिए। भूरिया ने कहा है कि मैंने इस पिछड़े संसदीय क्षेत्र के चैमुखी विकास और यहां के लोगांे की जिंदगी को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए जो कुछ भी अब तक किया है वह सबके सामने है। क्षेत्र की सेवा और प्रगति में अपनी इस सक्रिय भागीदारी को मैं मतदाताओं के समर्थन और उनकी शुभकामनाओं से सामथ्र्य प्राप्त कर लगातार जारी रखूंगा।कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने संदेश में आगे कहा है कि राजनीति और पद को मैं इस संसदीय क्षेत्र की प्रगति और जनता की सेवा के लिए केवल एक जरिया मात्र मानता हूं।
अंतिम सांस तक संसदीय क्षेत्र की सेवा का किया वादा
मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल लक्ष्य तो रतलाम,झाबुआ और अलीराजपुर जिले को विकास की दोड़ में मध्यप्रदेश के अन्य उन्नत जिलों की बराबरी में खड़ा करना और यहां के लोगों को प्रगति के वे सारे अवसर उपलब्ध कराना है जो दूसरे जिलों के निवासियों को वर्तमान में उपलब्ध हैं। मैं यह मानता हूं कि इन तीनों जिलों में प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ने की सारी संभावनाएं, ललक और इच्छाशक्ति मौजूद है। जरूरत है- इस दिशा में सच्चे मन से आगे बढ़ कर परिणाममूलक ढंग से प्रयास करने की। मैं ऐसे प्रयास करने के लिए ही 21 नवंबर को पुनः अपने मतदाताओं का विश्वास पाने हेतु कांग्रेस के एक विनम्र सिपाही के रूप में चुनाव में प्रत्याशी हूं।रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की समझ और सामथ्र्य पर पूरा भरोसा जताते हुए श्री भूरिया ने अपने संदेश के अंत में मतदाता भाई-बहनों से आत्मविश्वास और सच्चे मन के साथ वादा किया है कि मैं अंतिम सांस तक इस संसदीय क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा और मतदाताओं के विश्वास पर सौ फीसदी खरा उतरने में अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
Trending
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
Next Post