बोध वाक्य में ही महिलाओं की महत्व स्पष्ट है। दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती त्रिदेवी का अंश प्रत्येक महिला मे विद्यमान होता है किन्तु इस परमात्मा की देन की जब तक अनुभूति नही करंेगे महिलाओं की स्थिति मे बदलाव नही आ सकेगा। देश के पुरातन इतिहास से आज तक के इतिहास को देखे तो जहां माता अनुसूईया, सीता, राधा, रूकमणी, दुर्गावती, जीजाबाई, शबरी, कस्तुरबा, जैसी महिलाओं का नाम इसलिए पूजनीय है कि उन्होने समाज में सेवा भावना के साथ ही निर्मल प्रेम के संदेश को संचारित किया था। सत्यसाई बाबा ने भी मातृशक्ति को विश्व का प्रथम गुरू बताते हुए कहा था कि सत्य, धर्म, शांति, प्रेम ओर अहिंसा के संदेश को एक गुरू के रूप में एक माता अपने बच्चों में संस्कारित करती है ओर देश के भविष्य को उज्जवल करने में उसकी बहुत बडी भूमिका होती है। सत्यसाई सेवा समिति द्वारा मनाये जारहे सत्यसाई सप्ताह के तीसरे दिन 19 नवम्बर को महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित साई भक्तों को संबोधित करते हुए समिति की बाल विकास संयोजिका ज्योति सोनी ने व्यक्त किए। समिति द्वारा प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विवेकानंद कालोनी स्थित सत्यधाम पर आकर्षक झांकीसजाई गई तथा सायंकालीन नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सात दिनों तक मनाये जारहे सप्ताह के तीसरे दिन समिति संयोजक राजेन्द्र सोनी, ज्योति सोनी, शुभद्रा पंतोजी, ओम प्रकाष नागर, हिमांशु पंवार, नगीन पंवार, शरद पंतोजी, गजानन यावले, सुशीला सोनी, ललीता, गीता देवी शाह आदि ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। महिला दिवस के अवसर पर हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया। महामंगल आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ तीसरे दिन के कार्यक्रम का समापन किया गया।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया