झाबुआ। पेटलावद मे चल रहे मां कनकेश्वरी देवी के कार्यक्रम मे प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे के पश्चात जो खाना व दाल-सब्जी बच जाती है उसे नाले मे फेकी जा रही है। आयोजक अगर चाहते तो यह खाना किसी पशु का भोजन बन सकता था। आयोजकों के द्वारा जो नाले में दाल-सब्जी डाली गई है वहां से मात्र 5 मिनट की दूरी पर गोशाला है किंतु आयोजकां द्वारा इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है वे केवल इस प्रकार के आयोजन से अपनी तथा पीछे से की जा रही राजनीतिक लोगो की कटपुथली बन कर कार्य कर रहें है। उन्हें वहां से जो निर्देश प्राप्त होेते है वही कार्य करते है। वे ना तो कथा सुनने व सुनाने का कोई ओर ध्यान देते है वे केवल राजनीतिक हितों को साधने में ही लगे हुए है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डाॅ. विक्रांत भुरिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पेटलावद मन्नालाल हामड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पेटलावद जीवन ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर आदि ने लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहां देश में दालों के भाव आसमान छु रहें है, सब्जियों के भाव भी चरम-सीमा पर है। जो दाल गरीबों का पेट भरती थी आज उसी दालों को नाले में फेंक कर कठपुतली बने आयोजक क्या सिद्व कर रहें है। वपेटलावद की जनता भी यह सब देख रही है। जिस हिसाब से भंडारें में खाना बनाया जा रहा है उस हिसाब से पांडाल में श्रोता उपस्थित नहीं हो रहें है। आयोजक तथा पीछे से रिमोट कंट्रोल के रूप में कार्य कर रहे स्वार्थी अपनी स्वार्थ सिद्वी के लिए अन्य जगहों से लोगों को लाकर पांडाल भर कर अपनी शाख बचाने में लगे हैं। भंडारे के नाम पर आयोजकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। वहीं पेटलावद में हुए ब्लास्ट से पीडित परिवार अभी तक सहमें हुए है। उन्हे तो अभी सादा भोजन खाना भी अच्छा नहीं लग रहा है।
Trending
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
- आगजनी पीड़ित परिवार से मिलीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, 50 हजार की सहायता की घोषणा