झाबुआ। आदिम जाति कल्याण विभाग के आयुक्त जेएन. मालपानी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा झाबुआ जिले में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार झाबुआ विकासखंड में सुखे का आकलन करने पहुंचे है क्योंकि इस समय इस संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं तथा आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में भोपाल से किसानों की स्थिति जानने के लिए पहुंचे अधिकारी को जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से कोई तैयारी नहीं की थी। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा बिना सर्वे किए हुए रिपोर्ट दी जा रही हैं। जहां अधिकतर किसानों की फसले बर्बाद हो चुकी है वहां अधिकारी 50 या 40 प्रतिशत फसलों के नुकसान का आकलन कर झूठी व मनघडंत रिपोर्ट दी जा रही है। इससे किसानों का हित होने वाला नहीं है। और सरकार किसानों को गुमराह कर एक चुनावी समय निकालने को लगी है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भुरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेड एवं प्रवक्ता हर्ष भटट , आचार्य नामदेव, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर आदि ने लगाते हुए कहा है कि इस प्रकार भाजपा अपना दोहरा मापदंड अपना रही है तथा किसानों को भ्रमित कर रही है ताकि किसानों के प्रति अपनी उदासिनता को ढकने का कार्य तथा डेमेज कंट्रोल करने का कार्य करने में लगी हुई है। कलावती भुरिया ने कहा कि जिले का किसान जो अपनी फसल बर्बाद होने के कारण पहले से ही कर्ज में डुब चुका है इस प्रकार के अत्याचार किसानों की हताशा को और अधिक बढा रहा है।
Trending
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
Next Post