झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फुटतालाब में होने वाले नवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है। वनेष्वर मारूति नंदन कुटीर मंदिर फुटतालाब में भव्य गरबा महोत्सव आयोजन किया जाता है, जो नगरवासियों के लिय आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। पिछले 5 वर्षों से फुटतालाब वनेश्वर मारूति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब पर सतत् गरबों का अयोजन किया जाता है। इस छटवें वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ गरबा उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण फुटतालाब से लेकर अगराल व मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत सज्जा व बड़े बड़े आकर्षित प्रवेश द्वार भी लगाए गए है। साथ ही मंदिर को भी झिलमिल लाइटों से डेकोरेशन से सजाया गया है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी सुरेशचंद्र पुरणमल जैन ने बताया कि हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुजरात के विभिन्न कलाकर अपनी प्रस्तुती देंगे। श्री जैन द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबसे अच्छी गरबा करने वाली टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ग्रामवासियों के लिये भव्य गरबा पांडाल बनाया गया है एवं बाहर से आने वाले कई नये कलाकारों को भी गरबे की प्रस्तुति के लिये बुलाया जा रहा है। वहीं पांडाल के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं के लिये बैठक की अलग से व्यवस्था भी की गई है।
Trending
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
Next Post