कार्यकर्ता एकजुट हो – अरविंद मेनन

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

4 3प्रदेश संगठन मंत्रि अरविन्द   मेनन ने उपचुनाव को लेकर आज थान्दला गार्डन में थान्दला ब्लाक के बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक ली कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पण की। पश्चात बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री मेनन का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। बैठक में प्रदेश  संगठन मंत्री श्री मेनन नेब्लाक के सभी कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर कार्य करने की बात कही।  कार्यकर्ताओं से अपने गाँव फलिये में अपने बुथ पर कड़ी मेहनत करने की बात कही और पूर्ण बहुमत से बीजेपी को जिताने की बात भी  बैठक में प्रदेश मंत्री ने कही। कर्यक्रम में जिला अध्यक्ष  शेलेश दुबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं  मार्ग दर्शन दिया। उप चुनाव को लेकर बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शेलेश बरुवा, इंदौर वार्ड -2 के विधायक रमेश मेंदोला,  पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संगीता सोनी, दिलीप कटारा, बंटी डामोर, विशवास सोनी, जिला मन्त्री गणराज आचार्य, पार्षद कामिनी रूनवाल, अमित शाहजी, युवा मोर्चे के अंकित भंसाली ,  नगर पंचायत पार्षद गण बीजेपी के कार्यकर्ता  थान्दला विधान सभा के सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री राजू डामोर ने किया एवम् थान्दला विधायक कलसिंग भाबर ने आभार व्यक्त किया।