उत्सव समिति के बैनर तले नगर में जनजाति मातृशक्ति ने निकाली भव्य कलश यात्रा

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

घट स्थापना के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्सव समिति थान्दला जनजाति मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। अश्व पर सवार मातृशक्ति एवं कलश लिए एक जैसी साडिय़ों में चल रही हजारों महिलाएं-युवतियां व प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय बावड़ी से थान्दला के मुख्य नगर से होते हुए करीब 2100 मातृशक्ति द्वारा कलश लेकर मां स्वयं भू-माता मन्दिर पहुंचे घोड़े पर विराजमान रूपसिंह खराड़ी, मानसिंग भूरा, पलमा खराड़ी, काजल भदाले रही। कार्यक्रम में आर्यसमाज सेवक खीमा डामोर, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, मेथसिंग सिंगाड़ व शान्तू बारिया द्वारा बौद्धिक दिया गया जिसमें प्रमुखता से दहेज प्रथा को पूरी तरह बंद किये जाने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात फलाहार एवं स्वलपाहार कर अपने गांव पहुंचे। कलश यात्रा में लालचंद देवल, वसना भूरिया, सूरज अईडिया, बंटी डामर, अशोक अरोरा, मोहन सिंगाड़, सोहन बामनिया, करण भूरा, बल्लू चैपड़ाए, प्रकाश डामोर, बालु डामोर, बाबू चैहान, तेरसिंह पारगी, शंभूसिंह बारिया, नीतेश सिंगाड़, मांगू डामोर, दुर्गेश मुणिया, यशवंत बामनिया, भावेश भानपूरिया, रोहित बैरागी, समर्थ उपाध्याय, पिन्टू डामोर, मगन भाबर,सबूर भूरिया, धवल अरोरा, भूंडिया वसुनिया, बिट्टू भट्ट, रामसिंग थन्दार, कन्नू निनामा, तोलसिंह मचार, संजय भाबर व अन्य उपस्थित रहे।