विरोध में आरटीओ पर धरना 8 को
झाबुआ। आरटीओ के नकरात्मक रवैये के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ व चालक-परिचालक संघ के बैनर तले बुधवार 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सैयद सोनू अली ने बताया कि विगत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने भोपाल में चालक-परिचालक की महापंचायत कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की थी जिनमें चालक-परिचालकों के परिवारों को 1 रुपए किलो गेहूं, 1 रुपए किलो चावल, उनके बच्चों के लिए विशेश छात्रवृत्ति योजना, निजी वाहन खरीदने के लिए सरकारी लोन व 40 फीसदी सब्सिडी, आकस्मिक या दुर्घटना पर मौत होने पर मुख्यमंत्री चालक-परिचालक कल्याण कोष से 2 लाख रुपए की त्वरित सहायता व गंभीर बीमार पर परिवार के सदस्यों का 3 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज शामिल है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आरटीओ पर चालक-परिचालकों को पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाने की बात कहीं गई थी। इसी के मद्देनजर जिले के सभी चालक-परिचालकों ने आरटीओ पर अपना पंजीयन करवाने के लिए पिछले एक वर्ष से दस्तावेज दे दिए हैं लेकिन आरटीओ के आज तक पंजीयन नहीं दिया है। आरटीओ की उदासीनता के चलते शासन की कल्याणकारी योजनाओं का चालक-परिचालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए बुधवार को चालक-परिचालक 12 बजे स्थानीय आरटीओ कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीयन देने के लिए धरना देगा। चालक-परिचालक संघ के हाजीलाला, अयूब बाबा, गणेश गाहरी, भीमा दवे, दिनेश राठोड़ ने जिले के सभी चालक-परिचालकों से बड़ी संख्या में मौजूद रहकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- श्री महाकाली धाम बखतपुरा में आज होगा भंडारा
- झाबुआ के पास हादसा, पावागढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी
- ग्राम बड़ा खुटाजा में भक्ति का अद्भुत संगम: विधायक सेना पटेल ने श्रीमद भागवत कथा में की सहभागिता
- बखतगढ पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
- नवरात्र के 7वें दिवस बीजासन माता का कालरात्रि के रूप में श्रृंगार
- राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति
- आलीराजपुर में उमड़ा आस्था का सागर: 1100 कलशों के साथ भव्य चुनरी यात्रा, 551 मीटर चुनरी मनकामेश्वरी माता को समर्पित
- अफवाहों के चलते पेट्रोल पम्प पर अलसुबह से लगी बाइको की कतार
- अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी