मध्यप्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में कल 2 अप्रैल को ग्रामसभा होगी। जिसमें CM शिवराज सिंह चौहान ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इसके लिए हर पंचायत में लाइव प्रसारण होगा। इसकी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। इस संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को आदेश जारी किए है। आदेश में बताया गया कि ग्राम सभा का आयोजन कल 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के बारे में संबोधित करेंगे। समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा होगी। सभी में इसका सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस आदेश के बाद अफसर तैयारियों में जुट गए है। Post navigation मामा ने ही नाबालिग भांजी की हत्या की थी, ज्यादती के बाद जब बेहोश हुई तो गला दबाकर जान से मार दिया संक्षिप्त कार्यकाल के बाद आखिरकार झाबुआ से विदा हुई रजनीसिंह