चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चन्द्र शेखर आजाद नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले संविधान दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ | अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में संस्था के प्राचार्य डाॅ.एस.एस. डोडवे ने संविधान के मूल्यों व अनुच्छेदों के बारे में जानकारी दी | साथ ही उद्देशिका का वाचन किया व विधार्थीयो व स्टाफ को शपथ दिलवाई | प्रशासनिक अधिकारी प्रो.एम.एस. डोडवा ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला | इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ व बडी़ संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें | कार्यक्रम का संचालन प्रो. निलेश परमार ने किया तथा आभार प्रो. कमलेश गणावा ने माना। Post navigation शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले भ्रष्टाचारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए-विधायक पटेल मतगणना को लेकर पुलिस ने की चाक चौबंध व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम