सलमान शैख़@ पेटलावद अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए एक लेटर जारी किया, जिसमे बामनिया में नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे कन्हैया श्रीवास को उनके पद से मुक्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष दीपक काग ने चर्चा में बताया हमने संगठन की मजबूती के लिए हर गांव-शहर में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थीं, ताकि जिले में संगठन और मजबूत हो, लेकिन कुछ जगह पदाधिकारी निष्क्रिय होकर अराजकता फैला रहे थे, इसमे बामनिया के नगर अध्यक्ष कन्हैया श्रीवास भी शामिल थे। इसलिए आज इन्हें पद से मुक्त किया गया। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जो कृत्य उनके द्वारा हुआ है वो संगठन में अनुशासनहिनता की श्रेणी में आता है। Post navigation व्यापारी को किसानो के आगे टेकना पड़े घुटने; वीडियो में देखे…किसान यूनियन ऐसे दिलाई किसानो को जीत … एसपी ने किया इन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर, देखे सूची…