बरझर, फिरोज बबूल की रिपोर्टः सड़क हादसों की कई दर्दनाक दास्तां आपने देखी और सुनी होगी लेकिन बरझर में जो कुछ हुआ उसे सुन शायद आप यकीन नहीं करेंगे। यहां एक शख्स का पैर बाइक के शॉकअप और टायर के बीच में फंस गया। अपनी तरह के अनूठे मामले में बड़ी मुश्किल से पांव बाहर निकाला गया, हालांकि तब तक पांव को काफी नुकसान पहुंच चुका था। यह हादसा हुआ है तड़वी फलीये में रहने वाले छीतरा के साथ। वह अपने साथी के साथ खरीददारी के लिए गांव में आया था। लौटते वक्त अचानक उसकी चीख सुनकर जब साथी ने बाइक रोकी तो पल भर के लिए उसके भी होश उड़ गए थे। छीतरा का पैर बाइक के पिछले पहिये में फंस गया था। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। काफी कोशिशों के बाद छीतरा के फंसे हुए पैर को निकाला जा सका। हालांकि इस वजह से उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। उसकी हालत देखते हुए इलाज के लिए दाहोद रैफर किया गया है। Post navigation नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आस्मां मेहबूब ने बाजी मारी “गूगल” के दौर में जिंदा हैं मानवीयता, एक साल से लापता को घर पहुँचाने मुंबई से पहुँचे सेजावाडा